21 मार्च से सभी सेवाओं के साथ संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगभग न के बराबर सामने आते है। कोरोना के मामलों में लगातार कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में 21 मार्च से राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए है।

बता दें महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने और नए न्यूनतम प्रकरणों को देखते हुए सभी सेवाओं के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों को खोलने के निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय ने इस संबंध में कल (बुधवार) सभी कलेक्टरों, संभागायुक्तों और विभागीय जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किया हैं। राज्य में वर्तमान में कोविड संक्रमण नियंत्रण में है, इसे देखते हुए विभाग ने कोविड-19 से सुरक्षा के संबंध में जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी सेवाओं का संचालन आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुनिश्चित करने कहा है।

See also  बस्तर में कांग्रेस के लिए ''ऑल इज वेल नहीं'', आसान नहीं होगा 2018 का प्रदर्शन दोहराना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर