TRP डेस्क : कहानी घर घर की पार्वती उर्फ एक्ट्रेस साक्षी तंवर अब एक बार फिर वेब सीरीज के दुनिया में धमाल मचाने को तैयार है। साक्षी तंवर की दूसरी वेब सीरीज माई का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में साक्षी एक ऐसी मां के किरदार में नजर आने वाली हैं जो अपनी बेटी के कातिलों की खोज में लगी हुई है। सीरीज में साक्षी तंवर अपनी बेटी सुप्रिया के कातिलों को खोजने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। यह सीरीज 15 अप्रैल को Netflix पर रिलीज होगी।

मर्डर मिस्ट्री है Mai

ट्रेलर की शुरुआत में साक्षी तंवर की बेटी बनी एक्ट्रेस वामिका गब्बी को एक ट्रक उनकी आंखों के सामने कुचलते हुए निकल जाता है। जिसके बाद शुरुआती तौर पर तो यह एक आम एक्सीडेंट ही नजर आता है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है इसके पीछे गहरी साजिश का खुलासा होने लगता है। जिसके बाद साक्षी कसम खाती है कि वह अपनी बेटी के कातिलों को खोज कर रहेगी। हालांकि बेटी के कातिलों को खोजते समय साक्षी को कई बार धमकी भी दी जाती है। उनकी इस तलाश की राह में कई दीवारें खड़ी की जाती हैं। उनकी जान लेने की कोशिश भी की जाती है। साक्षी तंवर अपनी बेटी को इंसाफ दिला पाती हैं या नहीं? उनके कातिलों का पता उन्हें चल पाता है या नहीं? यही इस पूरी सीरीज की कहानी है।

See also  New Year 2022 : क्या आपका भी नहीं है कोई Celebration Plan ? घर पर ही देख सकते हैं 2021 की 10 सबसे धासू Indian Movies

दमदार किरदार में साक्षी तंवर

इस कहानी में साक्षी “शील” का किरदार निभाते नजर आएंगी जो एक मिडिल क्लास फैमिली से आने वाली मां है और पेशे से नर्स है। अपनी बेटी के कातिलों का पता लगाते लगाते ट्रेलर के अंत तक साक्षी मां काली का रूप ले लेती है, और साक्षी को ट्रेलर में रॉड से किसी को मारते भी देखा जा सकता है। साक्षी का एक दमदार रूप इस सिरीज के माध्यम से हम सबके सामने आया है। अब फैंस की उम्मीदें हैं कि बहुत दमदार एक्टिंग के साथ साक्षी का एक नया अवतार की इस सीरीज में देखने को मिलेगा।

15 अप्रेल को Netflix पर होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) ने पिछले साल अपने नए शोज़ की घोषणा करते हुए इस सीरीज के बारे में भी जानकारी दी थी। जिसके बाद से काफी लंबे समय से फैंस इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे अब अंततः साक्षी तंवर की नई वेब सीरीज माई (Mai) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और सिरीज़ जल्द ही 15 अप्रेल को Netflix पर रिलीज होगी। सीरीज में साक्षी तंवर के अलावा विवेक मुशरान, सीमा पाहवा, वामिका गब्बी, राइमा सेन, अंकुर रतन, अनंत विधात, प्रशांत नारायण और वैभव राज गुप्ता भी अदाकारी करते नजर आएंगे। सिरीज के डायरेक्टर अंशाई लाल और अतुल मोंगिया हैं। इससे पहले साक्षी तंवर डायल हंड्रेड में नजर आ चुकी है और माई उनकी दूसरी वेब सीरीज है।

See also  ‘नुक्कड़’ में खोपड़ी के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता समीर खख्खर का निधन, 71 की उम्र में ली अंतिम सांस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर