अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- "बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है….."

नेशनल डेस्क। उत्तरप्रदेश में आज से योगी सरकार 2.0 की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है।

दरअसल, सीएम योगी की आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उन्हें बधाई देते हुए तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि, “नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।”

बता दें आज योगी आदित्यनाथ ने जिस स्टेडियम (लखनऊ के इकाना स्टेडियम ) में मुख्यमंत्री बनने की शपथ ली वह सपा के कार्यकाल में बनाया गया था। बाहर से मुग़ल आर्किटेक्चर वाला और अंदर से खेलों के लिए सभी सुविधाओं से ये स्टेडियम से लैस है। 2018 में योगी सरकार ने इस स्टेडियम का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया था। यहां पर अभी एक टी 20 मैच भी आयोजित किया था। इस स्टेडियम की क्षमता 50 हजार के करीब बताई गई है।

See also  दिल्ली विधानसभा चुनाव:टिकट बंटवारे से पहले ही कांग्रेस में विरोध-प्रदर्शन का दौर, सोनिया गांधी के घर के बाहर नारेबाजी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर