Good News : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज शून्य, 7 दिनों में तीसरी दिन नहीं मिली कई भी संक्रमित
Good News : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज शून्य, 7 दिनों में तीसरी दिन नहीं मिली कई भी संक्रमित

नेशनल डेस्क। देश से कोरोना की तीसरी लहर का पीक खत्म हो रहा है इसी कड़ी में देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1660 नए केस सामने आए हैं। कल कोरोना के 1660 केस दर्ज किए गए थे और 83 लोगों की मौत हुई थी। देश में अबतक कोरोना के 4 करोड़ 30 लाख 16 हजार 372 मामले सामने आ चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 2 हजार 349 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 16 हजार 741 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 20 हजार 855 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 80 हजार 436 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Matru-Pitru Pujan Divas : वैलेंटाइन्स डे के दिन ही क्यों मनाया जाता है मातृ-पितृ पूजन दिवस, जानें कहानी