कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा ने जहर खाकर दी जान

टीआरपी डेस्क। नगर निगम की तेज तर्रार वार्ड क्रमांक 28 की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने जहर खाकर जान दे दी है। बता दें कि जहर सेवन कर लेने के बाद उपचार हेतु उन्हें एक निजली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज दोपहर पार्षद की मौत हो गई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड नं. 28 की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने कल अपने घर में जहर सेवन कर लिया था। किसी को इस संबंध में जानकारी तक नही दी। संजना के भाई ने जब संजना को उल्टी करते हुए देखा तो जानकारी मिली कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में आज दोपहर करीब ढाई बजे संजना को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  रायपुर मेडिकल कॉलेज में 200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन विस्तार और आवासीय परिसर का होगा निर्माण, CM बोले- स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण