आ सकती है कोरोना की चौथी लहर, आईआईटी के वैज्ञानिक ने किया दावा

कानपुर। कोरोना संक्रमण का म्यूटेंट अगर बदलता है तो देश में चौथी लहर आने की संभावना हो सकती है। हालांकि यह लहर भी तीसरी लहर की तरह कम घातक और उससे भी कमजोर होने की संभावना है। यह दावा आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने किया है। उन्होंने कहा कि देश में 90 प्रतिशत लोगों में सामान्य इम्युनिटी जनरेट हो चुकी है, जो इस संक्रमण से सुरक्षा करती है। उन्होंने कहा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना बहुत कम है।

आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल अपने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर कोरोना का सटीक आकलन करते रहे हैं। पहली, दूसरी व तीसरी लहर में उनके आकलन काफी हद तक सही साबित हुए। चौथी लहर को लेकर जहां पूरी दुनिया फिर दहशत में हैं, इसके बीच प्रो. अग्रवाल का जो दावा है, वह देश के लोगों के लिए राहत भरा है।

See also  उद्धव ठाकरे गुट की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की स्वीकार, कल होगी सुनवाई

उनके मुताबिक म्यूटेंट बदलने पर चौथी लहर आती है तो वह कम घातक होगी और जल्दी समाप्त हो जाएगी। वैक्सीन से जनरेट इम्युनिटी लड़ने की क्षमता विकसित कर रही है तो नेचुरल इम्युनिटी को वायरस बाईपास करने में बहुत हद तक सफल नहीं हो रहा है। इसी कारण, तीसरी लहर में ओमीक्रोन देश में सिर्फ 11 फीसदी लोगों को ही संक्रमित कर पाया था। प्रो. अग्रवाल ने 15 से अधिक देशों में फैले कोरोना संक्रमण पर अध्ययन किया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही इन देशों में भी संक्रमण का पीक व उतार रहा था। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि अब भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर