बड़ी खबरः नारायणपुर जिले में 10 करोड़ की लागत से होगा 100 घोटुल का निर्माण

रायपुर। नारायणपुर जिले में 10 करोड़ की लागत से 100 घोटुल का निर्माण किया जाएगा। यह घोषणा सीएम भूपेश बघेल ने नारायणपुर जिले के प्रवास के दौरान की। बता दें कि आज सीएम ने जिला मुख्यालय नारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

नारायणपुर परिसर मैदान में आउटडोर खेल गतिविधियों हेतु सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा जिसकी लागत 257.00 लाख है। नारायणपुर बंगलापारा में सर्वसुविधायुक्त फुटबाल स्टेडियम हेतु निर्माण राशि 35.00 लाख रु की स्वीकृति।

जिले में 100 घोटुल निर्माण / उन्नयन कार्य हेतु राशि 10 करोड़ रु की स्वीकृति दी गई है। इसी के साथ ही छोटेडोंगर में नवीन शासकीय महाविद्यालय स्थापना होगी। छोटेडोंगर में 18गढ़ हल्बा समाज भवन के निर्माण हेतु राशि 50.00 लाख की स्वीकृति। मुख्यमंत्री ने नारायणपुर जिलेवासियों को 127.83 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। नव सर्वेक्षित गांव के 500 किसानों को मसाहती खसरा वितरण किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  a16z generative ai