रायपुर: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर जबरन देहव्यापार कराने का बड़ा मामला सामने आया है।बनारस से लाकर बेची गई एक 17 साल की नाबालिग को राजेंद्र नगर इलाके के हिमालयन हाइट्स सोसाइटी के मकान में रखकर देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने स्वामिनी सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि मानव तस्करी गिरोह से आरोपित महिला का लिंक जुड़ा हो सकता है। लिहाजा पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है।

दरअसल बनारस की रहने वाली एक महिला ने रायपुर निवासी एक महिला स्वामिनी सिंह को 15 हजार में नाबालिग को बेच दिया और फरार हो गई। महिला ने नाबालिग लड़की को अवंती विहार अपने घर में रखकर उससे वेश्यावृत्ति का घिनौना काम ज़बरदस्ती कराना शुरू किया। इसके बाद आरोपी महिला राजेंद्र नगर इलाके के हिमालयन हाइट्स में किराए का मकान लेकर वहां भी पीड़िता को अलग-अलग जगह ले जाकर वेश्यावृत्ति करा रही थी। 5 अप्रैल को मौका मिलने पर नाबालिग भाग निकली और ऑटो से बंजारी मंदिर आ गयी जहाँ खमतराई क्षेत्र पुलिस पेट्रोलिंग ने लड़की को अकेले देखकर सुरक्षा के लिहाज से पूछताछ किया और पूरी जानकारी मिलने पर नाबालिक को थाना खमतराई लेकर आई।

See also  Corona Effect: इस साल नहीं होगी बजट की छपाई, हलवा रस्‍म भी टली, टूटी 73 साल पुरानी परंपरा

देह व्यापर के लिए मना करने पर कई दिनों तक रखा भूखा

नाबालिग ने अपने दिए गए बयान में बताया कि उसके स्वजनों ने ही उसे तान्या खान नामक महिला को बेच दिया था।तान्या ने स्वामिनी सिंह ठाकुर से 15 हजार रुपये लेकर उसे अवंति विहार में उसके घर छोड़ दिया। वहां पर उसके साथ मारपीट करने के साथ जबरिया देह व्यापार कराया जाता था। विरोध करने पर स्वामिनी सिंह ने उसे बहुत दिनों तक खाना नहीं देती थी और नाबालिक को कई दिन भूखे पेट ही गुजारना पड़ता था। नाबालिक ने कहा कि उसे हाल ही में हिमालयन हाइट्स के फ्लैट में लाकर रखा गया था ,जहां से वह भाग निकली और सीधा बंजारी मंदिर आ गयी।

नाबालिग के इस बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में देह व्यापार,मानव तस्करी, प्रताड़ना का केस दर्ज कर आरोपित स्वामिनी सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है और स्वामिनी सिंह के साथ ही उसके मकान मालकिन से भी पूछताछ की जा रही है।

See also  खबर..खबर..खबर: भारत में ‘एंटीबॉडी कॉकटेल’ के इस्तेमाल को दी मंजूरी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के उपचार हो चुका है इस्तेमाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर