नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ऐलान किया है कि अब बिना एटीएम कार्ड के किसी भी एटीएम से पैसा निकाले जा पाएंगे। यह सुविधा केवल कुछ ही बैंकों में थी। पर अब गवर्नर के गवर्नर के बाद यह सुविधा सभी बैंको होगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा सभी बैंकों में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि UPI के जरिए एटीएम से पैसा निकाला जा सकेगा।

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास के मुताबिक इस कदम से कार्ड क्लोन करके पैसे निकालने के फ्रॉड भी कम होंगे। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया।

गौरलतब है कि MPC ने पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार है। ये लगातार 11वीं बार है जब केंद्रीय बैंक ने ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले, रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 22 मई 2020 को रेपो रेट में बदलाव किया था।

See also  Bank Holidays in March : त्यौहारो की वजह से मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर