नई दिल्ली : सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर में फरवरी में चोरी हुई थी। पर मामला बड़ा था इसलिए इस मामले को सामने आने नहीं दिया गया। पर इन्वेस्टिगेशन तो शुरू हो गई थी। अब इस मामले से जुड़ी जानकारियां धीरे धीरे सामने आ रही हैं। खबर के अनुसार सोनम की सास ने 23 फरवरी को पुलिस स्टेशन में इस चोरी को ​लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार घर से 11 फरवरी को 1 करोड़ 41 लाख की चोरी हुई थी, जिसमें कैश और ज्वैलरी शामिल है।

इस बड़े मामले को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जोर शोर से इसकी जांच शुरू कर दी थी। इस कड़ी में पुलिस ने करीब 25 लोगों से पूछताछ की है। इसमें नौ केयरटेकर, ड्राइवर्स, गार्डनर्स और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। जानकारी अनुसार सिर्फ दिल्ली पुलिस नहीं बल्कि फोरेंसिक डिपार्टमेंट की टीम भी चोरी वाले स्थान की जांच कर चुकी है ताकि कुछ साक्ष्य जुटाए जा सकें। हाई प्रोफाइल केस होने के कारण अब तक इस मामले को दबाकर रखा गया था। पुलिस अब भी इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। अपराधी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

See also  Bollywood Big News : अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म Bachchan Pandey का बदला नाम, अब इस नाम से होगी रिलीज़

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर