TRP डेस्क : अक्षय कुमार कि मोस्ट अवेटेड मूवी “बच्चन पाण्डेय” का ट्रेलर धमाल मचा रहा है। इस फिल्म का इंतेजार काफी लम्बे समय से बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म के ट्रेलर में गैंगस्टर के रुप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार का लुक भी काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एकदम खूंखार रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

लेकिन फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का नाम बदलने को फैसला किया है। फिल्म मेकर्स ने फैसला किया है कि अक्षय कुमार और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को ‘Bachchan Pandey’ नाम से नहीं जाना जाएगा। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के लिए नए नाम का फैसला ले लिया है। इसके बाद खुद अभिनेता अक्षय कुमार ने इस फिल्म का नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

See also  एक्टर दलीप ताहिल को 2 महीने की जेल, जानें क्या है मामला

यह होगा फिल्म का नया नाम

18 मार्च को रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म का नाम बदला जाना कहीं न कहीं चौकाने वाली खबर है। हालांकि अच्छी और राहत देने वाली खबर यह है कि इस फिल्म के नाम में सिर्फ ‘बच्चन पाण्डेय’ की स्पेलिंग बदली गई है। इस फिल्म का नाम अब ‘Bachchan Pandey’ की जगह ‘Bachchhan Paandey’ होगा। ऐसा करने की वजह का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। हालांकि इसे एक टोटके के रुप में देखा जा रहा है। अक्षय ने इस नए नाम के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया है।

कई बड़े सितारों से सजी है फिल्म

फिल्म Bachchhan Paandey में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं। कृति सेनन को ट्रेलर में एक फिल्म डायरेक्टर के रूप में देखा जा सकता है। उनके साथ अरशद वारसी भी हैं जो संभवतः स्ट्रगलिंग एक्टर का किरदार इस फिल्म में निभाएंगे। कृति खूंखार गैंगस्टर बच्चन पाण्डेय पर एक बायोग्राफी बनाना चाहती हैं। इसी प्लॉट के इर्द गिर्द इस फिल्म की कहानी लिखी गई है। फिल्म के ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और संजय मिश्रा जैसे स्टार्स को भी देखा जा सकता है। वहीं जैकलीन फर्नांडिस इस फिल्म ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। जैकलीन फिल्म के मुख्य किरदार बच्चन पाण्डेय की गर्लफ्रेंड सोफी के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर देख कर पता चलता है कि फिल्म में फुल ऑन एक्शन और कॉमेडी के साथ खूनी खेल दिखाया जाएगा। फिल्म होली के मौके पर 18 मार्च से सिनेमाघरों में आएगी।

See also  Bollywood : आखिर क्यों हो रही है बॉलीवुड की फिल्म फ्लॉप, Boycott Trend बना आफत

देखें ट्रेलर:-

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर