रायपुर : NRDA प्रभावित किसान पिछले लंबे समय से नया रायपुर में एनआरडीए भवन के सामने आंदोलनरत हैं। उनके आंदोलन के कल 12 अप्रैल को 100 दिन पूरे होने वाले हैं। 100 दिन पूरे होने के अवसर पर किसान शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। उनके शक्ति प्रदर्शन में सभी प्रभावित किसान सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के कई किसान नेता भी कल शक्ति प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के एनआरडीए प्रभावित किसानों का हौसला बढ़ाने आएंगे। इनमें उड़ीसा, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से किसान नेता सम्मिलित होने आ रहे हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के किसान नेता रूपेन चंद्राकर ने टीआरपी से चर्चा करते हुए बताया कि “प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने लगातार नया रायपुर के प्रभावित किसानों को ठगा है। सभी आंदोलनकारी उनकी नीति से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सरकार ने कदम कदम पर आंदोलनकारियों को धोखा दिया है। इसलिए अब समय आ चला है कि किसान अपनी शक्ति सरकार को दिखाएं और आवश्यकता पड़ने पर कठोर कदम उठाने को तैयार रहें।”

See also  आईएएस उमेश अग्रवाल होंगे राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर