Horoscope 24 November 2022 : इन राशि वालोंं का साथ देगा भाग्य, चल पड़ेगा रुका हुआ कार्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 24 November 2022 : इन राशि वालोंं का साथ देगा भाग्य, चल पड़ेगा रुका हुआ कार्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क।12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यवसायिक सफलता चलती रहेगी। आय के नव मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

वृषभ-संतान और प्रेम में दूरी दिख रही है। साझेदारी में थोड़ी समस्‍या हो सकती है। नसों की समस्‍या हो सकती है। गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्ध‍ि दिख रही है। व्‍यवसायिक सफलता मिलती रहेगी।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ होगा। नए व्‍यवसाय की शुरुआत हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से काफी सुखद दिख रही है।

कर्क-धन का आगमन बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति सुधरेगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे।

See also  Horoscope 7 April 2022 : सितारों की तरह चमकते रहेगा इन राशि वालों भाग्य, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

सिंह-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। जीवन में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार और संतान की स्थिति पहले से काफी सुधरी दिख रही है।

कन्‍या-मानसिक तनाव महसूस करेंगे। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान, व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है।

तुला-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है।

वृश्चिक-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ सुखद अनुभव होगा आपको।

धनु-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान साथ निभाएगी। राजनीतिक दृष्टिकोण से बढ़िया समय है।

मकर-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। संतान अच्‍छी स्थिति में है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से लाभ होगा।

See also  Horoscope 7 July 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

कुंभ-व्‍यवसायिक सफलता मिलने का योग है। पति-पत्‍नी के बीच चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेमालाप संभव है। रंगीन बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण ेस भी कुछ खुशखबरी मिल सकती है।

मीन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। प्रेम में दूरी होगी। संतान थोड़ा खुश नहीं रहेगी आपसे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर