रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जगदलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से किए गए ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए जगदलपुर पुलिस थाने में निरीक्षक एमन साहू के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। आज 5 मई को उन्होंने जगदलपुर थाने में जाकर भाजपा नेता और दिल्ली के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई। स्वास्थ्य मंत्री का आरोप है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी के नेपाल दौरे को लेकर कपिल मिश्रा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है और ट्वीट किया है अतः इसे संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने का कष्ट करें।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…



