जनचौपाल में शिकायत पर सीएम का फूटा गुस्सा, पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज

रामानुजगंज : प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल आज विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज के दौरे पर हैं। इस दौरान लगातार औचक निरिक्षण और जन संवाद का दौर जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री की ताबड़तोड़ अनुशासनात्मक कार्रवाई की खबरें भा सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में सीएम ने रघुनाथनगर की चौपाल में आम नागरिकों की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम केन्वारी के पटवारी पन्नालाल सोनवानी को निलंबित करने के निर्देश दिए। बता दें कि पटवारी के खिलाफ किसानों से रिश्वत लेने की शिकायतें की गई थी। जिसके बाद सीएम के रोष का कोप पटवारी पर निकल पड़ा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, परिसर खाली कराया गया