क्या आपने अब तक नहीं देखी ''The Kashmir Files''? अब आ गया है मौका, इस तारीख को होने जा रही है Zee5 पर रिलीज

TRP डेस्क : इस साल की बहुचर्चित फिल्म ”The Kashmir Files” देखना और आसान होने जा रहा है। जल्द ही यह फिल्म OTT प्लैटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होने जा रही है। ”कश्मीर” नाम सुनकर हमारे मन में यह ख्याल आता है कि यह तो एक ‘टूरिस्ट स्पॉट’ है, पर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म ”The Kashmir Files’ के जरिए बताया कि, यह एक ”ब्लडस्पॉट” भी है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें बताया गया है, की 1990 के दशक मे आतंकियों के डर से 1990 और 1992 के बीच लाखों कश्मीरी पंडितों को कश्मीर छोड़ना पड़ा था या कहें उन्हें निकाला गया था। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने कामयाबी की एक अलग ही कहानी लिखी।

इस फिल्म में काला सच दिखाया गया है कि “किस तरह कश्मीर की गलियों में आतंकी बंदूकें लेकर चारों ओर घूम रहे हैं और कश्मीरी पंडितों को ढूंढ ढूंढ कर मार रहे हैं, उनके घर जला रहे हैं। ना महिलाओं को बख्शा जा रहा है, ना बच्चों को। गली गली में ‘रालिव, चालिव या गालिव’ के नारे गूंज रहे हैं, जिसका अर्थ है “या तो धर्म बदलो, या भागो या मर जाओ…” पहले सीन के साथ ही निर्देशक स्पष्ट कर देते हैं कि यह फिल्म 1990 की घटना को गहराई से छूने वाली है।”

See also  जन्मदिन पर राम चरण ने फैंस को दिया तोहफा, रिवील किया आने वाली फिल्म का टाइटल

बॉक्स ऑफिस पर आँकड़ा 250 करोड़ पार

काले सच को दिखाने वाली इस फिल्म को लोगों ने एक भावनात्मक जुड़ाव के साथ स्वीकारा। वहीं यह फिल्म कई विवादों में घिरी रही। कई जगहों पर इस फिल्म का विरोध हुआ। लेकिन फिर भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। फिल्म ने थिएटर में दर्शकों को खूब आकर्षित किया और पर्दों से उतरते उतरते फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। बॉलीवूड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी नॉन कमर्शियल फिल्म ने इतनी कमाई की है। इसके पीछे सबसे बड़ा किरदार फिल्म की भावनात्मक कहानी का रहा। वहीं फिल्म के निर्देशक विवेक अग्न‍िहोत्री ने कहानी बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म के मंझे हुए कलाकारों ने भी दर्शकों के साथ गजब का जुड़ाव बनाने में सफलता हासिल की इनमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, चिन्मय मांडलेकर की अदाकारी को खूब सराहा गया।

See also  अमिताभ बच्चन ने काम पर की वापसी, 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान हुए थे घायल

इस तारीख को Zee5 पर रिलीज होगी फिल्म

बॉक्स ऑफिस के बाद अब ”The Kashmir Files” OTT पर रिलीज को तैयार है। फिल्म 13 मई से Zee5 पर उपलब्ध हो जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद द कश्मीर फाइल्स अब भारत और कई अन्य देशों में हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाओं में उपलब्ध होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर