मनोरंजन। साउथ सुपरस्टार राम चरण आज अपना अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता के फैंस और सितारे दोनों ही उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि अभिनेता का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन कल से हो रहा है। कल आरसी 15 के सेट पर अभिनेता का जन्मदिन मनाया गया था। पहले तो इस फिल्म का टाइटल टेंटेटिवली आरसी 15 रखा गया था। लेकिन अब अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर तेलुगू स्टार ने इस फिल्म के टाइटल का फाइनली अनाउंसमेंट कर दिया है। इस फिल्म का नाम ‘गेम चेंजर’ रखा गया है।

राम चरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी फिल्म का टाइटल शेयर करते हुए वीडियो लिंक भी साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘यह गेम चेंजर है!!!!’ बता दें कि गेम चेंजर में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी अंजलि, समुथिरकानी, एस जे सूर्या, श्रीकांत, सुनील भी शामिल हैं। वहीं फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर एम थमन तैयार कर रहे हैं।

See also  Tejas : फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट आई सामने, एयरफोर्स पायलट बनकर सिल्वर स्क्रीन पर आएंगी कंगना रनौत

बता दें की राम चरण और कियारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर दूसरी बार देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों 2019 में आई एक फिल्म विनय विद्या राम में नजर आए थे। एस शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘गेम चेंजर’ एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है। गेम चेंजर इस साल के अंत में अगले साल की शुरूआत में रिलीज हो सकती है