रायपुर: लम्बे समय से अटके SI भर्ती परीक्षा का रास्ता साफ अब साफ़ होता नज़र आ रहा है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्दी ही एस.आई (SI) की भर्ती परीक्षा भी प्रारंभ हो सकती है। प्रदेश में एस.आई भर्ती परीक्षा के साथ-साथ सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र 14 मई से उपलब्ध करवाई जाएगी। 14 मई से अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बस्तर फाइटर्स के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ प्रदेश में नक्सलियों के प्रभाव को कम करने और नक्सलवाद पर रोक लगाने के लिए शासन की महत्वकांक्षी योजना बस्तर फाइटर्स के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में 9 मई से इसके लिए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यह जांच अभ्यर्थियों के रोल नंबर होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर वाली सूचित भी किया गया है।

See also  CG Weather : प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान, 9 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर