16 मई को पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंडल के अफसरों से करेंगे चर्चा
16 मई को पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंडल के अफसरों से करेंगे चर्चा

रायपुर। 16 मई को पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर केद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव रायपुर आ रहे हैं। इस दौरान उनका कोरबा और अंबिकापुर जाने का भी कार्यक्रम है। मोदी मत्रिमंडल के पिछले फेरबदल में नौकरशाह रहे वैष्णव रेल मंत्री बनाए गए हैं।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अगले दो चार दिनों में आएगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वे दो दिन छत्तीसगढ़ मे रहेंगे। पहले दिन16 मई को वे रायपुर आएंगे और रेल मंडल के अफसरों से चर्चा करेंगे शाम को बिलासपुर जाएंगे। वैष्णसव शाम से ही जोन अफसरों के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन 17 मई को वैष्णव पहले कोरबा फिर अंबिकापुर जाएंगे।

अंबिकापुर में बेहराडीह रेल लाइन की घोषणा करने के साथ निर्माण का शिलान्यास भी कर सकते है। साथ ही एक केद्रीय विघालय का उदघाटन करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG Train Cancel : त्योहारी सीजन के बाद ट्रेनों का सफर मुश्किल! रेलवे रद्द की ये 9 ट्रेनें, जानें वजह