नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई 2022 को वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के लुंबिनी की अपनी आधिकारिक विदेश यात्रा पर होंगे। बता दें कि कुछ समय पहले भारत के प्रवास में आए नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का न्यौता दिया था। जिसके बाद अब 16 मई को प्रधानमंत्री नेपाल यात्रा पर जाने वाले हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वे लुंबिनी मठ क्षेत्र के अंदर बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए एक केंद्र के निर्माण कार्य हेतु शिलान्यास समारोह में भी शामिल होंगे।

अपने इस नेपाल यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। वे सुबह 9:20 पर कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 9:25 पर लुंबिनी के लिए उड़ान भरेंगे। नेपाल के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद शाम को 4:05 पर प्रधानमंत्री कुशीनगर एयरपोर्ट वापस लौटेंगे। वहां से कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर जाकर वे भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन करेंगे।

See also  नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में BJP नेता की मौत, मचा बवाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर