KGF 2 Box Office Collection: रॉकी भाई के एक्शन ने किया कमाल! यश की फिल्म ने दुनियाभर में कमाए 1200 करोड़, जानें कब आएगी केजीएफ 3
KGF 2 Box Office Collection: रॉकी भाई के एक्शन ने किया कमाल! यश की फिल्म ने दुनियाभर में कमाए 1200 करोड़, जानें कब आएगी केजीएफ 3

बॉलीवुड डेस्क। अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ अब अपने पांचवे हफ्ते में एंट्री कर चुकी ह। लेकिन अभी भी यह फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रही है। इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसी के साथ केजीएफ 2 ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म ने की करोड़ों की कमाई

ट्रेड एनालिस्ट मनोबल विजयबाला ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने केजीएफ चैप्टर 2 के पहले हफ्ते से लेकर पांचवे हफ्ते तक की कमाई का ब्यौरा दिया है। इस समय केजीएफ 2 का वर्ल्डवाइड कलेशन 1200.76 करोड़ रुपये है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसके हिंदी वर्जन ने 427.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

14 अप्रैल 2022 को केजीएफ चैप्टर 2 दुनियाभर में रिलीज हुई थी। भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में 134 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दुनियाभर में पहले हफ्ते में 720.31 करोड़ रुपये कमाए थे। पिछले हफ्ते फिल्म के प्रोड्यूसर Vijay Kiragandur ने कंफर्म किया था कि केजीएफ चैप्टर 3 भी आएंगी। इसकी शूटिंग अक्टूबर 2022 में शुरू होगी और 2024 में केजीएफ 3 रिलीज होगी।

See also  पहले पूजा फिर रिंकी और फिर सांविका, इंजीनियरिंग से पानी की टंकी तक का सफर…

जल्द आएगी केजीएफ 3

प्रोड्यूसर विजय ने केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘डायरेक्टर प्रशांत नील अभी सालार की शूटिंग में बिजी हैं। 30-35 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसका अगला शिड्यूल अगले हफ्ते शुरू होगी। नंबर इस साल के अक्टूबर-नवंबर में इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। तो हम केजीएफ की शूटिंग इस साल के अक्टूबर में शुरू करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि ये फिल्म 2024 तक रिलीज कर पाएंगे।

See also  नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में 47 हजार करोड़ रुपए का होने जा रहा पूंजी निवेश - सीएम भूपेश

डायरेक्टर प्रशांत नील ने फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को बनाया है। इसमें यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज ने काम किया है। ये फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है। केजीएफ चैप्टर 2, 2018 में आई केजीएफ का सीक्वल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर