Weather Update। छत्तीसगढ़ में जल्दी ही मानसून दस्तक देने वाला है। जिसका असर अभी से देखा जा सकता है। बीते दो दिन से राज्य में मौसम (Weather) का मिजाज बदलता हुआ दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। मंगलवार यानी आज प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के साइट पर एक ऊपरी हवा का घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर से आता दिख रहा है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त दक्षिणी हवाओं का आगमन प्रदेश में होने की सम्भावना है। वहीं मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि आने वाले 3-4 घंटो में प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है।

इन स्थानों पर है अंधड़ की संभावना

मौसम विभाग ने अगले चार घंटों में प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा और इससे लगे जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है।

See also  JCCJ नेता मनीष त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर