अब सीएम योगी ने दिए लखनऊ का नाम बदलने के संकेत
Image Source : Google

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से  प्रदेश के कई शहरों के नाम बदल चुके हैं। इसी क्रम में उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने के अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

गौरतलब है कि सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में एक ट्वीट किया है उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन। सीएम योगी के इस ट्वीट से लखनऊ का नाम बदले जाने की अटकलें लगने लगीं हैं।

आपको बता दें कि सीएम योगी ने यह ट्वीट अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए खींची गई फोटो को टैग करते हुए किया है। इस ट्वीट के बाद यह सवाल उठने लगा है कि लखनऊ का नाम लक्ष्मण जी के नाम पर किया जा सकता है।

See also  विधानसभा में गरमाया DMF का मुद्दा : पिछली सरकार पर उठी उंगली, मंत्री ने कहा- गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्यवाही

यह अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि इससे पहले लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी, लक्ष्मणपुरी और लखनपुर करने की मांग उठाई जा चुकी है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर