जल बचाने के लिए पानी-पूरी वाले ने अपनाई अनोखी तरकीब, डिप्टी कलेक्टर का भी जीता दिल

TRP डेस्क : जल संकट से बचने के लिए सरकार नई-नई योजनाओं पर काम करती रहती है, ताकि भावी पीढ़ी के लिए पानी को बचाया जा सके। इसी उद्देश्य से पूरी दुनिया में हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस दिन पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। जल संरक्षण इसको लेकर लोग अलग-अलग तरकीब अपनाते रहते है, अब इसी बीच पानी बचाने के लिए एक पानी-पूरी वाले ने नया तरीका अपनाया है। उसका यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपनाया यह अनोखा तरीका

लोगों से पानी बचाने की अपील करते हुए, पानी पूरी बेचने वाले एक व्यक्ति ने अनोखी तरकीब अपनाई है। उसने अपनी पानी-पूरी की टोकरी पर एक पोस्टर लगा रखा है। जिस पर एक खास संदेश लिखा हुआ है। इस संदेश के जरिये पानी पूरी बेचने वाला यह व्यक्ति लोगों को यह एहसास दिलाना चाहता है, कि पानी की कमी छोटी-छोटी चीजों को कैसे बदल सकती है। फिलहाल पानी पूरी बेचने वाला यह व्यक्ति कहाँ का है। इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन इसके द्वारा दिए गए संदेश ने लोगो का दिल जीत लिया है।

See also  कैसा रहा कमिश्नरी व्यवस्था का पहला दिन, कोर्ट ने कितनों को भेजा नोटिस और कितने जेल वारंट किए तैयार..? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने की ट्वीट कर तारीफ

राँची, झारखण्ड के डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर ट्वीट किया। जिसमे एक आदमी पानी पूरी बेचने वाला दिख रहा है। उसने पानी-पूरी की पॉलिथीन पर पानी बचाने को लेकर एक खास संदेश लिख रखा है। डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार के इस पोस्ट को अभी तक पाँच सौ से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया और छह हजार से अधिक लोगो द्वारा लाइक किया गया है।

https://twitter.com/dc_sanjay_jas/status/1530028519333445652?s=20&t=uJq3y_shFNJSKBwi4fFc_w

पानी नहीं बचाने से होगा यह नुकसान

जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है। टोकरी में रखे गोलगप्पे से भरी पॉलिथीन पर पानी पूरी वाले ने पोस्टर लगा रखा है। पोस्टर में अंग्रेजी में लिखा हुआ है। Save water otherwise pani puri will become only Puri… (पानी बचाओ नहीं तो पानी पुरी सिर्फ पुरी बन जाएगी)। यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पानी पूरी वाले के इस तरकीब से काफी खुश है।

See also  Solar Eclipse : शारदीय नवरात्र पर सूर्य ग्रहण की छाया ! घटस्थापना से पहले करें ये 3 काम…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर