जिंदगी दो पल की… गाने वाले मशहूर गायक केके का निधन! गमगीन हो फैंस बोले- जिंदगी सुरीली बनाने के लिए शुक्रिया
जिंदगी दो पल की… गाने वाले मशहूर गायक केके का निधन! गमगीन हो फैंस बोले- जिंदगी सुरीली बनाने के लिए शुक्रिया

बॉलीवुड डेस्क। देश के मशहूर सिंगर केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का मंंगलवार देर रात को निधन हो गया। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। गौरतलब हैं की केके कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और वो गिर गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरर्स ने मृत घोषित कर दिया।

बॉलिवुड की सुपरहिट फिल्मों को अपनी मखमली आवाज से सजाने वाले केके के दुनियाभर में लाखों फैन्स थे। उनके अचानक निधन की खबर सभी के लिए एक झटके जैसा है। जैसे ही यह खबर आई तो ज्यादातर फैन्स सोशल मीडिया पर यह दुआ मनाने लगे कि काश यह खबर झूठ निकले। जब खबर कन्फर्म हो गई तो फैन्स के दुख की कोई सीमा नहीं रही।

वहीं उन्होंने लिखा- केके के निधन से दुखी हूं। उनके गानों से कई तरह की भावनाएं व्यक्त हो जाती थीं। हर उम्र के लोगों के साथ उनका कनेक्शन बैठ जाता था। उन्हें उनके गानों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

See also  बड़ी खबरः अमृतसर में रोड शो के दौरान AAP के CM कैंडिडेट भगवंत मान पर हुआ हमला, सिर पर आई चोट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर