रायपुर। केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहें है। अपने इस एक दिवसीय दौरे के लिए वे नियमित विमान से प्रातः 8ः20 बजे रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद वे सबसे पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री रिजिजू भाजपा प्रदेश कार्यालय से आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन अटल नगर नया रायपुर पहुंचेंगे एवं आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन में आईटीएटी रायपुर खंडपीठ के नए कार्यालय परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से दोपहर 12ः15 बजे मेफेयर लेक रिसार्ट जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री रिजिजू मेफेयर लेक रिसार्ट से स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचकर 04ः20 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

See also  बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन ने की उपराष्ट्रपति धनखड़ और रिजिजू के खिलाफ याचिका दायर