Rajya Sabha Election 2022: कांग्रेस को है क्रास वोटिंग और खरीद-फरोख्त का डर, जानें चार राज्यों में क्या है वोटिंग समीकरण

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस ने राजस्थान में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election 2022) से पहले हॉर्स ट्रेडिंग ( खरीद फरोख्त ) की आशंका जताई है। पार्टी ने इस संबंध में राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत भी कर दी है। राजस्थान कांग्रेस के नेता महेश जोशी ने शिकायत करते हुए कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर और अन्य तरीकों से यह आशंका जताई जा रही है कि राज्यसभा चुनावों में धनबल का भारी खेल हो सकता है।

बता दें कि हरियाणा में 10 जून को होने वाली वोटिंग में साफ हो जाएगा कि राज्यसभा की दूसरी सीट हासिल करने में कांग्रेस कामयाब रहती है या फिर निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा के मैदान में आने से पार्टी का खेल बिगड़ता है। कांग्रेस में क्रास वोटिंग की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

इन राज्यों में होनी है वोटिंग

बता दें कि चार राज्यों की 16 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। जिन राज्यों में मतदान की नौबत आई है उनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक शामिल हैं।

See also  BJP Bid On Alleged Liquor Scam - ED जैसे बीजेपी के बोल, अनवर का 'पॉलिटिकल मास्टर' ही सिंडीकेट का सरगना

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना है आमने-सामने

महाराष्ट्र में 6 सीटों पर चुनाव होने है। यहां कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना एक-एक और भाजपा दो उम्मीदवार आसानी से जीत सकते हैं। मगर पेंच शिवसेना के दूसरे और भाजपा के तीसरे उम्मीदवार की वजह से फंस सकता है।

कर्नाटक में है चार सीटों पर जंग

कर्नाटक में चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। इन चार सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने तीन, कांग्रेस ने दो और जेडीएस ने एक उम्मीदवार उतारा है। यहां दो सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस को मिलना तय है। मगर चौथी सीट पर भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस में टक्कर है।

राजस्थान में सुभाष चंद्रा और कांग्रेस के बीच मुकाबला

राजस्थान में खाली हो रही चारों सीटें फिलहाल भाजपा के पास हैं। यहां भाजपा को तीन सीट का नुकसान होगा। उसके एक उम्मीदवार का जीतना तय है। वहीं, कांग्रेस के दो उम्मीदवारों की जीत तय है। पेंच चौथी सीट पर फंसा है। इस सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार का मुकाबला भाजपा समर्थित निर्दलीय सुभाष चंद्रा से है।

See also  छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस मनाने पर सियासत, कांग्रेस ने कहा- कोई औचित्य नहीं केवल चुनावी एजेंडा…

हरियाणा में कांग्रेस और निर्दलीय के बीच मुकाबला

हरियाणा में जिन दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इनमें एक सीट भाजपा को मिलनी तय है। दूसरी सीट पर कांग्रेस के अजय माकन को भाजपा समर्थित निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा चुनौती दे रहे हैं।

राज्यसभा की वर्तमान स्थिति?

25 मई की स्थिति के मुताबिक राज्यसभा में भाजपा के 95 सांसद हैं। 29 सांसदों के साथ कांग्रेस दूसरा सबसे बड़ा दल है। तृणमूल कांग्रेस के 13, डीएमके के 10, बीजद और आप के आठ-आठ, टीआरएस के सात, वाईएसआर कांग्रेस के छह, सीपीएम, एआईएडीएमके, सपा, राजद और जदयू के पांच-पांच सांसद हैं। एनसीपी के चार, बसपा और शिवसेना के तीन सांसद हैं। जबकि, पांच मनोनीत सांसद भी हैं। वहीं, सीपीआई के दो सांसदों के अलावा एक-एक सांसदों वाली पार्टियां हैं। इनकी कुल संख्या 17 है।

जानें- किस राज्य में कितनी सीटों खाली

15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, महाराष्ट्र, तमिलनाडु की छह-छह, बिहार की पांच, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान की चार-चार, ओडिशा, मध्य प्रदेश की तीन-तीन, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब की दो-दो और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है।

See also  Bhanupratappur By Election : कांग्रेस के समर्थन में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान से हटे

किस दल के कितने सांसदों का कार्यकाल हो रहा पूरा

इन 57 सीटों पर जिन सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें भाजपा के 26, कांग्रेस के छह, डीएमके, एआईएडीएमके, सपा और बीजद के तीन-तीन सांसद हैं। टीआरएस और बसपा के दो-दो, वाईएसआर कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, राजद, जदयू और अकाली दल के एक-एक सांसद हैं। भाजपा के समर्थन से जीते निर्दलीय सुभाष चंद्रा का भी कार्यकाल 2 अगस्त को खत्म हो रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर