Corona Update : टूटा 3 महीने का रिकॉर्ड! बीते 24 घंटे में मिले 8822 नए केस, 15 लोगों की हुई मौत
Corona Update : टूटा 3 महीने का रिकॉर्ड! बीते 24 घंटे में मिले 8822 नए केस, 15 लोगों की हुई मौत

नेशनल डेस्क। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कुल 7, 240 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख, 97 हजार 522 हो गई है। कोविड के नए संक्रमण के मामले में यह लगातार दूसरा दिन है, जब करीब 40 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 8 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है। अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 24 हजार 723 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 32, 498 हो गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.08 फीसदी है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.71 फीसदी पर आ गया है।

हालांकि पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 3591 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से आधे से भी कम है। अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 26 लाख, 40 हजार, 301 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

See also  इस IPS ने रिटायरमेंट के दिन पहनी खून के धब्बे वाली कैप और बैज, जानें क्या है पूर्व पीएम के हत्याकांड से नाता

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर