रक्षा सेनाओं में ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना हुआ ऐलान, युवाओं को सेना में भर्ती का मिलेगा मिलेगा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज अग्निपथ भर्ती योजना कीशुरुआत की है। केंद्र सरकार के इस फैसले से सेना में भर्ती होने के ईच्छुक हजारों युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए जानें सेना भर्ती के नियम प्रक्रिया भी जारी की है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योजना लॉन्च करते हुए कहा, इस योजना से युवाओं को सेना में भर्ती का मौका मिलेगा और रोजगार मिलेगा।

उन्होंने बताया, यह योजना रक्षा बलों के खर्च और आयु प्रोफाइल को कम करने की दिशा में यह योजना सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है। अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवा चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होंगे और देश की सेवा करेंगे।
चार साल के अंत में लगभग अस्सी फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा और उन्हें आगे के रोजगार के अवसरों के लिए सशस्त्र बलों से सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें
बेरोजगारों के लिए खुशखबरी- मोदी सरकार अगले डेढ़ साल में देगी 10 लाख लोगों को नौकरी

See also  बेरोजगार इंजीनियरों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल संसाधन विभाग में 400 पदों पर होगी भर्ती

केवल बीस फीसदी जवानों को चार साल बाद भी मौका मिलेगा। हालांकि यह तभी संभव होगा जब उस समय सेना की भर्तियां निकली हों। कई निगम ऐसे प्रशिक्षित और अनुशासित युवाओं के लिए नौकरी आरक्षित करने में भी रुचि लेंगे जिन्होंने देश की सेवा की है।

सरकार की ओर से यह कदम सेना की औसत उम्र कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इस समय सेना की उम्र 32 साल है, जिसे अगले कुछ सालों में 26 साल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया, यह योजना रक्षा बलों के खर्च और आयु प्रोफाइल को कम करने की दिशा में यह योजना सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है। ऐ

  • ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवा 4 साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होंगे।
  • चार साल के अंत में लगभग 80 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा और उन्हें आगे के रोजगार के अवसरों के लिए सशस्त्र बलों से सहायता मिलेगी।
  • केवल 20 फीसदी जवानों को चार साल बाद भी मौका मिलेगा।
  • कई निगम ऐसे प्रशिक्षित और अनुशासित युवाओं के लिए नौकरी आरक्षित करने में भी रुचि लेंगे जिन्होंने देश की सेवा की है।
  • योजना के तहत सशस्त्र बलों का युवा प्रोफाइल तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को नई तकनीकों से प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • चार साल की नौकरी छोड़ने के बाद युवाओं को 11.71 लाख रुपए का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा।
See also  Police Transfer List: 24 IPS अफसरों के तबादले, सुजीत पांडे बने DG

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर