असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 3 हजार गांव डूबे, 55 की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से Flood worsens in Assam स्थिति भयावह हो गई है। अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 28 जिलों के 19 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि होजई, नालबारी, बाजाली, ढुबरी, कामरूप, कोकराझार और सोनितपुर जिलों में मौत के मामले सामने आए हैं। भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ की वजह से 2,930 गांव पानी में डूबे हुए हैं।

सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर

वहीं, 43,338.39 हेक्टेयर की फसल भूमि भी जलमग्न हो गई है। 410 जानवरों के बहने की भी शिकायतें मिली हैं। राज्य की लगभग सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

वर्तमान में 1,08,104 बाढ़ प्रभावित लोग 373 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। दीमा हसाओ, गोलपारा, मोरीगांव, कामरूप और कामरूप (महानगर) जिलों में भूस्खलन की सूचना मिली है।

नौका डूबी, तीन बच्चे लापता

See also  वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा सिर्फ दिल्ली नहीं पूरे देश में लागू हो पटाखों पर बैन

होजई जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई। इससे उसमें सवार तीन बच्चे लापता हो गए, जबकि 21 अन्य लोगों को बचा लिया गया।