Horoscope 18 December 2022 : इन राशि वालों का चल पड़ेगा रुका हुआ काम, पढ़ें अपना भविष्यफल
Horoscope 18 December 2022 : इन राशि वालों का चल पड़ेगा रुका हुआ काम, पढ़ें अपना भविष्यफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि- माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार के किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार की समस्याओं की ओर ध्यान दें। धैर्यशीलता बनाये रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मन में नकारात्‍मक व‍िचारों का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

वृष राशि- कला या संगीत में रुचि हो सकती है। दाम्पत्‍य जीवन सुखमय रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। आय का कोई दूसरा स्रोत बन सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। व‍िवादों से बचकर रहें।

मिथुन राशि- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग भी मिल सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।

See also  Horoscope 19 February 2023 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। उच्चशिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व‍िवादों से दूर रहें।

सिंह राशि- सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। मन परेशान रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। भाइयों का सहयेाग म‍िलेगा।

कन्या राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

See also  Horoscope 2 October 2022 : आज इन राशियों खुलेगा किस्मत का ताला, जानें अपनी राशि का हाल

तुला राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। माता से धन प्राप्‍त‍ि‍ के योग है। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। वाहन की प्राप्ति‍ भी हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्म‍िक स्‍थान पर जाना हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। सुस्वादु खानपान में में रुचि रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख का लाभ म‍िलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार की समस्याएं अभी परेशान करेंगी।

मकर राशि- कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। भाग-दौड़ बढ़ेगी, परन्तु लाभ के अवसर भी मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। कारोबार में सुधार आयेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अनावश्‍यक तनाव से बचें।

See also  Aaj ka Rashifal : इन 4 राशि वालों की बढ़ेगी आय, ये रहेंगे कलह से परेशान, जानें क्या कहते है आपके सितारे

कुंभ राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन सम्भव है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर