Horoscope 18 November 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों किस्मत, पढ़े अपना राशिफल
Horoscope 18 November 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों किस्मत, पढ़े अपना राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। तनाव से बचकर रहें। रुके हुए काम बनेंगे।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आय की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। परिवार में सद्भाव बनाये रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन अशान्त रहेगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। कला-संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

See also  Horoscope 12 November 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्‍की, पढ़े अपना राशिफल

कर्क राशि- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि- अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वाभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्चों में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनेता से भेंट हो सकती है।

See also  Horoscope 25 June 2022 : इन राशि वालों को आज संभल कर चलने की जरूरत, देखें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार का भी ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार का व‍िस्‍तार हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

धनु राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन अशान्त भी हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। 27 जून के बाद भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार विस्तार के लिए भाई-बहनों का साथ मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्ष‍िक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अनियोजित खर्च में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान को कष्ट रहेगा।

See also  Horoscope 16 November 2023 : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कुंभ राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मीन राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर