TRP DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। बता दें काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इंडस्ट्री के हॉट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को शादी की। शादी के तक़रीबन 2 महीने के बाद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी है। उन्होंने अल्ट्रासाउंड करवाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। आलिया भट्ट के इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

आलिया भट्ट ने किया पोस्ट

आलिया ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीेरे शेयर की पहली तस्वीर में वे अस्पताल के बेड पर लेटी हुई स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं। रणबीर उनके पास बैठे हुए हैं। दोनों साथ ही स्क्रीन पर आने वाले नन्हें मेहमान को देख रहे हैं। आलिया ने स्क्रीन पर हार्ट वाली ईमोजी को लगाया है। और लिखा है। ‘हमारा बच्चा… जल्द आ रहा है।’ इसके साथ ही आलिया ने दूसरी तस्वीर शेयर की जिसमें शेर और शेरनी अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को अपने फैंस के साथ साझा किया है।

See also  फैंस के लिए खुशखबरी, ऋषभ शेट्टी ने किया कांतारा के प्रीक्वल का ऐलान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर