अग्निवीर योजना के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में किया सत्याग्रह
अग्निवीर योजना के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में किया सत्याग्रह

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे अग्निवीर योजना के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में सत्याग्रह किया। इस आंदोलन के माध्यम से अग्निवीर योजना को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की जा रही है।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में अग्निपथ के विरोध में आयोजित सत्या ग्रह में शामिल हुए, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ ही देर में अपने पाटन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सत्याग्रह में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर में भी चारों विधानसभाओं में इसी तरह का प्रदर्शन किया गया। पश्चिम विधानसभा में विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में सत्याग्रह के साथ पूजा पाठ कर बीजेपी सरकार के सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ भी किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  BIG BREAKING : भूपेश कैबिनेट की बैठक में हुए महत्वपूर्ण फैसले, 12 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, छत्तीसगढ़िया ऑलम्पिक का होगा आयोजन