रांची । झारखंड में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। मामला गिरिडीह के देवरी थाना के बरवाबाद का है जहाँ कुएं की सफाई करने के लिए चार मजदूर  कुऍं में उतरे थे। सफाई के दौरान अचानक जहरीली गैस का रिसाव हो गया जिसके कारण चारों मजदूर घायल हो गए। इन  मजदूरों को किसी तरह से कुएं से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. इलाज के दौरान एक अन्य की भी मौत हो गयी.


 गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने लगा. इससे चार मजदूर बेहोश हो गए. बेहोश हुए मजदूरों को किसी तरह से कुएं से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक मजदूर बेहोश था. इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी।

See also  2005 बैच के 6 IAS को बनाया गया सचिव, CM की मुहर के बाद GAD ने जारी किया आदेश


गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद गांव निवासी गिरजा विश्वकर्मा के घर के कुएं में पानी गंदा हो गया था. इसलिए कुएं की सफाई करवायी जा रही थी. सफाई के दौरान पानी निकालने के लिए होंडा डीजल मशीन लगायी गयी थी. मशीन स्टार्ट करते ही कुएं की सफाई करने में लगे मजदूर बेहोश हो गए. चारों मजदूरों के बेहोश होने के बाद इन्हें अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. एक मजदूर घायल था. इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी है. इस हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. मृतकों में दो जमुई व एक बरवाबाद गांव का था ।