Horoscope 29 November 2022 : ये राशि वाले भावनाओं में बहकर न लें कोई निर्णय, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 29 November 2022 : ये राशि वाले भावनाओं में बहकर न लें कोई निर्णय, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर हो चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई सुखद स्थिति पैदा हो सकती है।

वृषभ-किसी तरह से कोई निवेश नहीं करिएगा अन्‍यथा पैसा डूब सकता है। किसी को रुपए-पैसे न दें। नुकसान हो सकता है। अपने कुटुम्‍बीजनों के साथ और स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की भरपूर अच्‍छी स्थिति दिख रही है।

मिथुन-मन कभी बहुत अच्‍छा हो जाएगा तो कभी बहुत निराश। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ समय दिख रहा है।

See also  Horoscope 4 March 2022 : इस राशि वाले के लिए व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आज का समय शुभ, इन्हें अपनों से मिलेगा भरपूर साथ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

कर्क-ऊर्जा का स्‍तर घटा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कोई नई शुरुआत न करें।

सिंह-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

कन्‍या-कोई नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है लेकिन नई शुरुआत न करें।

तुला-यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। मान-सम्‍मान पर ध्‍यान रखें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है।

वृश्चिक-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्‍क न लें। थोड़ा बचकर पार करें। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलेगा।

धनु-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छा है लेकिन कोई नई शुरुआत करने का समय नहीं है।

See also  Horoscope Today 13 February : मेष, मिथुन और मीन राशि वालों को आज रहना होगा सावधान, इनको होगा लाभ

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार बहुत सुधर चुका है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई सुखद स्थिति बनती दिख रही है।

कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थीगण अभी थोड़ा सा रुक कर कोई भी नई शुरुआत करें। प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

मीन-गृहकलह के संकेत हैं। घर में थोड़ा निगेटिव वातावरण बना रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है लेकिन थोड़ा सा नकारात्‍मक असर हो सकता है। व्‍यापार और प्रेम की स्थिति लगभग सही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर