रायपुर। केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग को लेकर आज प्रदेश के शासकीय 4 लाख से ज़्यादा कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण प्रदेश के विभिन्न तहसील कलेक्ट्रेट और अन्य सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज बंद रहें। इस दौरान आम जनता को कार्य प्रभावित होने के कारण विभिन्न सरकारी दफ्तरों में परेशान होते देखा गया।

ये भी पढ़ें – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिखी NIA को चिट्ठी, बोले “विधायक के विरुद्ध स्वतः संज्ञान ले”

जहाँ राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर समेत अन्य कई सरकारी दफ्तरों में भी सन्नाटा पसरा नज़र आया। वहीं रायपुर में कर्मचारी अधिकारी संघ के सदस्य अलग अलग स्थानों पर उपस्थित हो कर नारेबाजी करते नज़र आये। बता दें कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ता देती है जबकि प्रदेश के कर्मचारियों को 22 % महंगाई भत्ता मिलता है। और ये सभी कर्मचारी अधिकारी केंद्र के सामान 34% महंगाई भत्ते की मांग कर रहें हैं।

See also  अजय चंद्राकर ने कह दिया बोलिए आदिवासी मंत्री, विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा

बहरहाल शासकीय कर्मचारियों और शासन के बीच चल रहे इस खींचतान का खामियाज़ा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आम जनता कई बार इस तरह के आन्दोलनों की जानकारी से अनभिज्ञ होती है। ऐसे में अपने काम के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आये लोगों को निराशा और परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर