बीजापुर। बीजापुर के भोपालपट्नम से एक बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी-नाले उफान मार रही है। इस बीच PDS (सरकारी खद्यान्न) के चावल से भरा ट्रक नाला पार करते समय बह गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर की जान तो बच गई, लेकिन चावल से भरा ट्रक पानी में पूरी तरह डूब गया। सूचना के बाद प्रशासन के आला-अफसर रवाना हुए है।

जानकारी के अनुसार ड्राइवर पीडीएस के चावल से भरा ट्रक लेकर नाला पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रक में कोई तकनीकी खराबी के कारण इंजन बंद हो गया। इस पर ड्राइवर ट्रक से बाहर निकला और नाले से बाहर आया। जिसके बाद बहाव और तेज हो गया जिसके बाद देखते ही देखते चावल सहित ट्रक नाले में बह गया।

See also  Google Doodle ने कोरोना वारियर्स को कहा Thank You : Coronavirus Helpers