जयपुर। पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान को लेकर उपजे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट को लेकर 28 जून को रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी एनआईए की टीम को सौंपी गई थी। एनआईए की टीम ने कन्हैयालाल कांड के मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद सहित मोहसिन, आसिफ, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अली और फरहाद मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया था।

एनआईए ने इन सभी आरोपियों को 12 जुलाई तक के लिए एनआईए की हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को आज एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। इन सभी को अलग-अलग दिन अदालत में पेश किया गया लेकिन एनआईए ने इन्हें 12 जुलाई तक हिरासत में भेजने की मांग की, ताकि इन्हें एक साथ अदालत में पेश किया जा सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  कन्हैया लाल के अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़, लगे अमर रहे कन्हैया लाल के नारे