मुंगेली। मुंगेली स्थित एक छात्रावास की अधिक्षिका पर छात्राओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए। छात्राओं द्वारा आरोप लगाने के बाद अधिक्षिका को कलेक्टर के निर्देश पर हटा दिया गया है। छात्राओं का आरोप है कि अधिक्षिका अपने पुरुष मित्र हर दिन किसी न किसी बहाने से कन्या छात्रावास में ले आती थी। जिसके बाद अधीक्षिका का पुरुष मित्र छात्राओं के कमरों में घुस जाया करता था। जिससे छात्रायें असहज महसूस करती थी।

बता दें कि इसके पहले भी छात्राओं ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। हालांकि इस मामले में शिकायत पत्र में वर्णित तिवारी नामक व्यक्ति पर अब तक किसी तरह की कोई कार्यवाही किये जाने की सूचना नहीं मिली है।

रसोइया कर्मचारियों ने भी लगाए आरोप

वहीं अधिक्षिका पर रसोइया कर्मचारियों ने भी जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने और अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। अधीक्षिका द्वारा उनके माता पिता को भी अपमानित किया गया था। इसके अलावा कर्मचारियों ने अन्य कई तरह के आरोप अधीक्षिका पर लगाए हैं।

See also  मानसून सत्र 14 जुलाई से; सीएम साय बोले- हैं तैयार हम… सदन में घमासान तय

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर