नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली वासियों को आज ट्रैफिक के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज कांग्रेस के प्रदर्शन, कांवड़ यात्रा और कई स्थानों पर बारिश की वजह से जलजमाव होने के कारण कई मार्गों में डायवर्ट किया गया है।

जिसके चलते यातायात प्रभावित होने की आशंका भी है। नोएडा और गाजियाबाद आने-जाने वाले लोगों को खास तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में आज को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है । पूछताछ के विरोध में तथा सोनिया के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

सोनिया के पुत्र तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान भी ऐसे ही प्रदर्शन किए गए थे। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित हो सकता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष यातायात व्यवस्था की गई हैं और बंद मार्गोंं की जानकारी देने के लिए एक यातायात परामर्श भी जारी किया गया है। लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मी तैनात किए गए हैं।

See also  कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे 15 सवाल : जारी किया पोस्टर

दिल्ली यातायात पुलिस ने सिलसिलेवार ट्वीट में कुछ मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी और बताया कि ऐहतियाती तौर पर आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, 21 जुलाई 2022 को सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से बचें। विशेष यातायात बंदोबस्त की वजह से, इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाएगी।

ये भी पढ़ें : National Herald Case: सोनिया गांधी से आज ED की पूछताछ, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सीएम भूपेश बघेल, मरकाम भी होंगे शामिल

अन्य एक ट्वीट में उसने कहा कि कि गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे नई दिल्ली में बसों की आवाजाही बंद रहेगी। यातायात पुलिस ने कहा कि कृपया 21 जुलाई 2022 को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे के बीच गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचें।

See also  कबाड़ में बिक रही स्कूली किताबें, बड़े पैमाने में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच हो: विकास उपाध्याय

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर