Breaking News

अंबिकापुर। जिले के अलग अलग स्कूलों में निरीक्षण के लिए पहुचें शिक्षा विभाग के अधिकारीयों द्वारा शाला से अनुपस्थित पाए गए अधिकारीयों पर कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। शाला से अकारण अनुपस्थित रहने पर 138 शिक्षकों को शो कॉज नोटिस दिया गया।

बता दें कि शिक्षा विभाग अधिकारी 15 जुलाई से 23 जुलाई के मध्य जिले के अलग अलग स्कूलों में औचक निरीक्षण के लिए पहुचें थे। जहाँ निरिक्षण के दौरान बड़ी संख्या में विद्यालयों से शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिसके बाद विभाग ने शाला से नदारद 138 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस थमाते हुए इनके वेतन को रोकने के निर्देश दे दिए। इसके साथ ही शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के भी निर्देश ज़ारी किये गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  सहकारिता विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के पदनाम में किया गया संशोधन, जानिए किस पदनाम से किया जायेगा संबोधन…