नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दुनिया भर में दहशत फैलाने के बाद बेहद खतरनाक कहे जानें वाले वायरस मंकीपॉक्स ने भारत में दस्तक देने के बाद कई राज्यों को अपनी चपेट में लेकर लोगों को संक्रमित कर चुका हैं। मंकीपॉक्स का संक्रमण अब देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक पहुंच चुका है।

दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज की पुष्टि हुई है। पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला 32 साल का शख्स इस बीमारी से पीड़ित मिली है। उसमें 15 दिन से बुखार और मनकीपॉक्स के लक्षण थे। दो दिन पहले ही उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित ने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। इससे पहले देश में मंकीपॉक्स के तीन मामले सामने आ चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  अडानी ग्रुप ने चुकाया ₹58,104 करोड़ टैक्स, निवेशकों का भरोसा बनाए रखने जारी की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट