sambit patra press confrence
sambit patra press confrence

० “75% के स्टेक होल्डर हैं राहुल- सोनिया तो पूछताछ भी उन्ही से होगी”- पात्रा
० विपक्ष सिर्फ सत्याग्रह का ड्रामा कर रही है

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा आज सुबह रायपुर पहुंचे जहाँ वे एयरपोर्ट से सीधा भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। यहाँ संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर कई सवाल उठाये। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में उन्होंने नेशनल हेरालड केस में ईडी द्वारा सोनिया गांधी से की जा रही पूछताछ से की।

भ्रष्टाचार करने वाले दूरबीन लगा कर देखते हैं

संबित ने कहा कि जो भ्रष्टाचार करते हैं वह दूरबीन लगाकर देखते हैं कि ईडी वाले कहां कहां जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी दूरबीन लगाकर देख रही हैं कि ईडी वाले कहां-कहां जा रहे हैं। उनका चित्त अगर साफ है तो गहरी नींद में आराम से सो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल 5000 करोड़ रुपये का गबन भी करेंगे और ईडी के सवालों का जवाब भी नही देंगे। कांग्रेस ये नहीं चाहती कि उनके खिलाफ कोई मुद्दे हो। उन्होंने कह कि हम आशा करते हैं कि नेशनल हेराल्ड मामले की जो भी सच्चाई है, उसका खुलासा सोनिया गांधी ईडी के सामने करेंगी।

See also  Congress's Nukkad Sabha On Modi-Adani- मोदी-अडानी गठजोड़ के मुद्दों पर कांग्रेस करेगी नुक्कड़ सभा

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर पात्रा ने कहा कि जहां करप्शन है वहां जांच जरूर होगी। संबित ने कहा कि भूपेश बघेल दूरबीन लगाकर ईडी वालों पर नजर रखे हुए हैं। अगर कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है तो वे आराम से गहरी नींद में सोए घपला किया है तो डरना पड़ेगा। पात्रा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस वजह से पीएम मोदी की फोटो और वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल कर रहा है।

कांग्रेस सिर्फ ड्रामा कर रही है

पात्रा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से बार-बार इस कार्रवाई को लेकर विरोध किए जाने पर संबित ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी 75 प्रतिशत स्टेक होल्डर हैं तो पूछताछ तो उन्हीं से होगी। कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ सत्याग्रह का ड्रामा कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को अपने सभी नेताओं को पत्र लिखा है कि आप सभी महात्मा गांधी की स्टेच्यू के नीचे बैठकर सत्याग्रह करें, ये दोगलापन की पराकाष्ठा है। महात्मा गांधी के नाम को धूमिल करने के लिए उनकी छवि के नीचे भ्रष्टाचारी तथाकथित सत्याग्रह करेंगे। बापू जहां से भी कांग्रेस के इस चरित्र को देख रहे होंगे वो भी सोचते होंगे कि मैंने जो कहा था कि कांग्रेस को उस समय समाप्त हो जाना चाहिए वो सही था।

See also  छत्तीसगढ़ की विविधता पूर्ण लोकाचार पूरे देश को प्रभावित करता हैः ओम बिड़ला

विपक्ष के पास मुद्दा नही है

संबित ने कहा कि विपक्ष जिन मुद्दों को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए उन बातों को मुद्दा बनाकर अपनी छवि गौण कर रहा है। विपक्ष के पास मुद्दे नहीं है इसी वजह से पीएम मोदी की फोटो और वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल किया गया। पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को चिट्ठी लिखी है। कोविंद ने उनकी ये चिट्ठी ट्वीट भी की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर