TRP बॉलिवुड : बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान को कुछ वक्त पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। जिसके बाद सलमान को सतर्क रहने को कहा गया था। जिस वजह से उन्होंने कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। और आत्मसुरक्षा के लिए सलमान ने लाइसेंस गन रखने की मांग की थी। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने सलमान खान को लाइसेंस गन रखने की मंजूरी दे दी है।

सलमान को मिला गन लाइसेंस

सलमान खान ने 22 जुलाई को मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था। अब खबर के मुताबिक सलमान को गन लाइसेंस मिल गया है। इस आवेदन के बाद आधिकारिक तौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच हुई, और मामले की गंभीरता को देखते हुए गन लाइसेंस के लिए मंजूरी दे दी गई है।

सलमान ने कार को किया बुलेटप्रूफ

एक तरफ जहाँ सलमान को गन रखने का लाइसेंस मिल गया है। तो वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि अब वह लैंड क्रूजर से ट्रेवल करेंगे, जो बुलेटप्रूफ है। खबरों के अनुसार एक्टर ने अपनी कार में आरमर के साथ-साथ बुलेट प्रूफ ग्लास लगवाए हैं। बता दें कि यह लैंड क्रूजर का नया वर्जन नहीं है, बल्कि अभिनेता ने अपनी पुरानी कार को ही नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है।

See also  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ठिकानों सहित 20 स्थानों पर एनआईए की छापेमारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर