गृहमंत्री की अध्यक्षता में बनाई गई उपसमिति ने ट्रांसफर बैन हटाने की बैठक

रायपुर। टीआरपी डेस्क
ट्रांसफर बैन खोलने के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में बनाई गयी मंत्री मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सोमवार को निर्णायक बैठक आहूत की गयी है। बैठक के बाद सम्भवत: रिपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपी जायेगी।

ट्रांसफर पर बैन हटाने के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय उप समिति बनाई गयी थी जिसमें अनिल भेडिय़ा, मोहम्मद अकबर और डॉ. प्रेमसाय सिंह शामिल हैं। पिछली बैठक में ट्रांसफर का मोटे तौर पर प्रारूप तैयार कर लिया गया था आज उसे अंतिम रूप दिया जायेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  हर व्यक्ति के पीछे नहीं लगाई जा सकती पुलिस, लॉ एंड ऑर्डर पर कोई सवाल नहींः ताम्रध्वज साहू