रायगढ़। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनात शिक्षकों को अनुपयोगी करार देते हुए उन्हें स्कूलों से हटाने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कुल 42 शिक्षकों को नवीन पदस्थापना देने की मांग की है।

कलेक्टर ने पत्र में कहा है कि आत्मानंद स्कूल के लिए इन शिक्षकों के अध्यापन गुणवत्ता का परीक्षण साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। जिसमे 20 शिक्षकों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षण हेतु अनुपयोगी पाया गया, वहीं 22 शिक्षक अपने प्रतिस्थापना से असहमत पाए गये हैं। इसी सूची में 22 कर्मचारियों के नाम भी संलग्न किये गए हैं, जिन्हे नवीन पदस्थापना देने की बात भी कही गयी है। देखें पत्र एवं संलग्न नामों की सूची –

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Bastar Fighters Game Changer: बीजापुर और सुकमा में बस्तर फाइटर्स का कालचक्र, अब नक्सलवाद का अंत तय!