केरल : केरल के मल्लपुरम में रहने वाली बिंदू (42 साल) की उम्र में लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षा पास की है। इतना ही नहीं उनके साथ उनके 24 साल के बेटे ने भी ये परीक्षा पास की है। वहीं अब मां और बेटा दोनों सरकारी नौकरी में शामिल हो रहे हैं। बिंदू ने कहा कि तीन प्रयासों के बाद उन्हें सफलता मिली है।

बेटे को पढ़ाने के लिए शुरू की थी तैयारी

मां बिंदू ने कहा कि “उन्होंने पढ़ाई की शुरुआत अपने बेटे को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की थी। और इससे उन्हें प्रेरणा मिली तथा उन्होंने एक कोचिंग केंद्र में दाखिला करवाया। वहीं, मां बिंदू ने कहा कि उन्होंने ‘लास्ट ग्रेड सर्वेंट’ (एलडीएस) परीक्षा पास की है जिसमें उनका 92वां रैंक था जबकि उनके 24 वर्षीय बेटे ने अवर श्रेणी लिपिक (एलडीसी) की परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा उसकी 38 वीं रैंक आई है।

बिंदू ने कहा कि एलजीएस के लिए दो बार और एलडीसी के लिए एक बार कोशिश की तथा उनका चौथा प्रयास सफल रहा। उन्होंने बताया कि उनका वास्तविक लक्ष्य आईसीडीएस पर्यवेक्षक परीक्षा थी और एलजीएस परीक्षा पास करना एक ‘बोनस’ है। वह पिछले 10 वर्षों से आंगनबाड़ी में शिक्षिका के रूप में पदस्थ है बिंदू ने कहा कि पीसीएस परीक्षा पास करने की बार-बार की कोशिश में कोचिंग सेंटर के उनके शिक्षकों, उनके दोस्तों और उनके बेटे ने उन्हें प्रोत्साहित किया तथा समर्थन दिया।

See also  कोरोना से विदेशों में 3570 भारतीय नागरिकों की मौत, राज्यसभा में केंद्र सरकार ने जारी किया आंकड़ा

ये भी पढ़ें : इन सेलेब्स ने रखा है अपनी बेटियों का नाम ‘इंडिया’, लिस्ट में शामिल इस अभिनेता का नाम कर सकता है आप को हैरान

कभी नहीं सोचा था कि हम एक साथ क्वालिफाई करेंगे

बिंदु के बेटे विवेक ने कहा कि हम एक साथ कोचिंग कक्षाओं में गए। मेरी मां ने मुझे इसके लिए प्रोत्साहित किया। मेरे पिता ने हमारे लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था की। हमें अपने शिक्षकों से बहुत प्रेरणा मिली। हम दोनों ने एक साथ पढ़ाई की लेकिन कभी नहीं सोचा था कि हम एक साथ उत्तीर्ण होंगे। हम दोनों बहुत खुश हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर