दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने वर्तमान और पूर्ववर्ती दोनों सरकार के द्वारा किए गए वादाखिलाफी के विरोध में करो या मरो आंदोलन शुक्रवार से बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर शुरू किया है।

वन विभाग दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष कमल नारायण साहू के नेतृत्व में अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रारंभ किया गया। आंदोलन को विजय कुमार झा, संरक्षक, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने समर्थन करते हुए कहा है कि 10 दिन में नियमितीकरण करने का वादा करने वाली सरकार 4 साल में कितने दैनिक वेतन भोगी है, यह पता नहीं लगा पाई है। वन कर्मियों की इस हड़ताल के बाद सोमवार से प्रदेश में पूरी तरह हड़ताल का नजारा दिखाई देगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  बीजापुर : सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज होने के बाद अफसर ने दाखिल की जमानत याचिका, मुकेश चंद्राकार हत्याकांड से जुड़ा है मामला