शाह 27 को आएंगे, 29 को नड्डा के आने की चर्चा

टीआरपी, रायपुर।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा है। वह 27 अगस्त को यहां आ रहे हैं। अमित शाह पीएम मोदी पर लिखी किताब “मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी” पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

अमित साह अपने तय कार्यक्रम के तहत 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब “मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी” से संबंधित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उसके बाद अमित शाह छत्तीसगढ़ में बीजेपी के संगठनात्मक कामकाज की चर्चा करेंगे। सितंबर में जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा। उधर सितंबर के पहले हफ्ते में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने की चर्चा है। । अभी जेपी नड्डा के दौरे का डेट फाइनल नहीं हआ है। जेपी नड्डा के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज हो गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  यहां मीटिंग के लिए पहुंची महिला अफसर को दफ्तर में अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले, नाराज अफसर ने दफ्तर में जड़ दिया ताला, मचा हड़कंप